अर्थ : चिह्नों द्वारा ध्वनि या आशय को लिखित रूप में व्यक्त करने की विशिष्ट पद्धति।
उदाहरण :
हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
पर्यायवाची : लिबि
अर्थ : अक्षरों या वर्णों के चिह्न।
उदाहरण :
इस पत्थर पर ब्राह्मी लिपि में कुछ लिखा हुआ है।
पर्यायवाची : लिबि
अर्थ : लिखने की क्रिया या भाव।
उदाहरण :
सीता को लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है।
पर्यायवाची : आलेखन, क़िताबत, लिपिबद्ध करना, लेखन