अर्थ : किसी बात आदि को व्यक्त करना।
उदाहरण :
उसने अपने विचारों को अभिव्यक्त किया।
पर्यायवाची : अभिव्यक्त करना, अभिव्यक्ति करना, उगसारना, उजागर करना, उजियाना, जाहिर करना, प्रकट करना, प्रकटाना, प्रगटाना, व्यक्त करना
अर्थ : किसी निश्चित या विशेष स्थिति आदि में रखना।
उदाहरण :
कमरे को साफ रखो।
वह हमेशा अपने आप को चुस्त-दुरुस्त रखती है।
अर्थ : * किसी विशेष उद्देश्य या उपयोग के लिए अलग रखना।
उदाहरण :
यह सामान पूजा के लिए रखा है।
यह स्थान एक धर्म-संस्था के लिए समर्पित है।
पर्यायवाची : समर्पित करना
अर्थ : प्रस्तुत करना।
उदाहरण :
उसने अपने विचार सभा में रखे।
वकील ने न्यायधीश के सामने कुछ सबूत रखे।
अर्थ : मन आदि में धारण करना या ज्ञान, गुण आदि रखना।
उदाहरण :
वह विज्ञान के बारे में बहुत जानकारी रखता है।
अर्थ : काम पर लगाना।
उदाहरण :
इस काम के लिए उसने सात आदमियों को नियुक्त किया।
पर्यायवाची : काम देना, तैनात करना, नियुक्त करना, नौकरी देना, भरती करना, भर्ती करना, मुकर्रर करना
अर्थ : अपनी रक्षा या अधिकार में लेना।
उदाहरण :
पड़ोसी के गहने मैंने अपने पास ही रखे हैं।
उसने एक गाय रखी है।
अर्थ : किसी स्थान, घर आदि के अंदर रखना।
उदाहरण :
यहाँ बीमार पशुओं को रखा जाता है।
अर्थ : * किसी को रोक रखने या बनाए रखने या रखे रहने की क्रिया।
उदाहरण :
कुछ वस्तुओं को रखना मेरे वश में नहीं है।