पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से मन शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

मन   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति।

उदाहरण : मन की चंचलता को दूर करना कठिन कार्य है।
दूसरे के मन की बात कौन जान सकता है।

पर्यायवाची : अंतःकरण, अंतर, अंतस्, अन्तःकरण, अन्तर, अन्तस्, असु, चित, चित्त, छाती, जहन, ज़हन, ज़िहन, ज़ेहन, जिहन, जी, जेहन, तबियत, तबीयत, दिल, पेट, मनसा, मानस

२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / मनोवैज्ञानिक लक्षण

अर्थ : मन में दबी रहनेवाली तीव्र कामना या लालसा।

उदाहरण : मनुष्य की प्रत्येक इच्छा पूरी नहीं होती।
उसकी ज्ञान पिपासा बढ़ती जा रही है।
मेरा आज खाने का मन नहीं है।

पर्यायवाची : अनु, अपेक्षिता, अभिकांक्षा, अभिकाम, अभिध्या, अभिप्रीति, अभिमत, अभिमतता, अभिमति, अभिलाख, अभिलाखना, अभिलाखा, अभिलाष, अभिलाषा, अभिलास, अभिलासा, अभीप्सा, अरमान, अवलोभन, अहक, आकांक्षा, आरज़ू, आरजू, आशंसा, आशय, इच्छता, इच्छत्व, इच्छा, इठाई, इश्तयाक, इश्तयाक़, इश्तियाक, इश्तियाक़, इष्टि, ईछा, ईठि, ईप्सा, ईहा, कामना, क्षुधा, ख़्वाहिश, ख्वाहिश, चाह, चेष्टा, छुधा, तमन्ना, तलब, तशनगी, तश्नगी, तृषा, तृष्णा, पिपासा, प्यास, बाँछना, बाँछा, भूक, भूख, मंशा, मंसा, मनसा, मनोकामना, मनोभावना, मनोरथ, मनोवांछा, मरज़ी, मरजी, मर्ज़ी, मर्जी, मुराद, रगबत, रग़बत, रज़ा, रजा, रुचि, लालसा, लिप्सा, वांछा, वाञ्छा, व्युष्टि, शंस, शौक, श्लाघा, स्पृहा, हवस, हसरत

An inclination to want things.

A man of many desires.
desire
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / माप / भार

अर्थ : वजन नापने की एक तौल जो चालीस सेर या लगभग बयासी पौंड या सैंतीस किलोग्राम के बराबर होती है।

उदाहरण : राम ने बाजार से एक मन कोयला खरीदा।

यह भी देखें

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।