सदस्य बनें
पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि क्लिपबोर्ड पर बना दी है।
अर्थ : जंतुओं के शरीर के ऊपर का वह स्थान जहाँ के रोएँ या बाल एक केन्द्र पर विशेष प्रकार से घूमे हुए हों।
उदाहरण : भौंरियाँ शुभ और अशुभ का परिचायक होती हैं।
पर्यायवाची : अवरत, आवर्त, आवर्त्त, भंवरी, भौंरी, भ्रमरी
अर्थ : भौंरे की मादा।
उदाहरण : भ्रमरी फूलों के रस का आस्वादन ले रही है।
पर्यायवाची : आलि, भंवरी, भौंरी, भ्रमरी, मधुकरी, षटपदी, षट्पदी
अर्थ : विवाह के समय वर और वधू द्वारा की जानेवाली अग्नि की सात परिक्रमाएँ।
उदाहरण : सप्तपदी के समय पंडितजी मंत्रोच्चार कर रहे थे।
पर्यायवाची : भंवरी, भाँवर, भांवर, सतफेरा, सप्तपदी
The prescribed procedure for conducting religious ceremonies.
अर्थ : गाय, भैंस आदि के शरीर का स्पर्श होते ही उनके शरीर पर निर्माण होने वाला वृत्ताकार स्फुरण।
उदाहरण : बैल के शरीर पर कंकड़ लगते ही भौंरी तैयार हो गई।
A periodically recurring phenomenon that alternately increases and decreases some quantity.
अर्थ : जल के बहाव में वह स्थान जहाँ पानी की लहर एक केंद्र पर चक्कर खाती हुई घूमती है।
उदाहरण : वह नदी में नहाते समय भँवर में फँसकर डूब गया।
पर्यायवाची : अवरत, अवर्त, अवर्त्त, आवर्त, आवर्त्त, घुमरी, चक्र, जलरंड, जलरण्ड, जलावर्त, भँवर, भंवर, भंवरी, विवर्त
A powerful circular current of water (usually the result of conflicting tides).
इंस्टॉल करें