अर्थ : वर्षा और वसंत ऋतु में सुरीली ध्वनि में बोलने वाला एक पक्षी।
उदाहरण :
चातक स्वाति नक्षत्र की एक बूँद के लिए तरसते हैं।
पर्यायवाची : कपिंजल, कपिञ्जल, कुक्कू, घनतोल, चातक, डाहुक, तेजल, तोतक, त्रिशंकु, त्रिशङ्कु, दात्यूह, दिवौका, धाराट, नभनीरप, नभोंबु, नभोम्बु, पपीहा, पपैया, पिंगल, पिकांग, पिकाङ्ग, बहुक, मुगूह, मेघजीवक, मेघजीवन, वर्षप्रिय, वर्षाप्रिय, वारिद्र, वृष्टिजीवन, हुडुक
अर्थ : वह शास्त्र जिसमें छंद के बारे में जानकारी दी जाती हो।
उदाहरण :
वह छंदशास्त्र का अध्ययन कर रहा है।
पर्यायवाची : छंदशास्त्र, पिंगल
अर्थ : एक खनिज पदार्थ जो लगभग पीले रंग का होता है।
उदाहरण :
हरताल का उपयोग दवा के रूप में किया जाता है।
पर्यायवाची : अल, अलक, आल, कनकरस, गोदंत, गौदंती, गौदन्ती, तालक, धातुविष, नटभूषण, नटमंडन, नटमंडल, नटमण्डन, नटमण्डल, नटसंज्ञक, पिंगल, पिंजरक, पिञ्जरक, बिड़ालिका, माल, वर्णक, श्रीप्रिय, स्वर्णाभ, हरतार, हरताल