पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से चर शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

चर   संज्ञा, पुल्लिंग, तत्सम

व्युत्पत्ति : [ √ चर् (गमन) + अच् ]

१. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : जासूसी करके या गुप्त रूप से किसी बात का पता लगानेवाला।

उदाहरण : जासूस की सूचना पर पुलिस ने नक़ली नोट छापनेवाले एक गिरोह को पकड़ा है।

पर्यायवाची : अवसर्प, इमचार, गुप्तचर, जासूस, प्रतिष्क, भेदिया, भेदू, मित्रविद्, मुखबिर, मुख़बिर, हेरिक

२. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : वह व्यक्ति जिसे गुप्त रूप से दूसरे राज्यों के भेद जानने के लिए इधर-उधर भेजा जाता था।

उदाहरण : सभी राज्य अपनी सुरक्षा के लिए गुप्तचर नियुक्त करते थे।

पर्यायवाची : गुप्तचर

चर   विशेषण

१. विशेषण / विवरणात्मक / गुणसूचक

अर्थ : (सम्पत्ति) जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया जा सके।

उदाहरण : गहने,कपड़े आदि चल सम्पत्ति हैं।

पर्यायवाची : चल, जंगम, मनकूला

(of personal property as opposed to real estate) can be moved from place to place (especially carried by hand).

movable
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।