पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से गँवाना शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

गँवाना   क्रिया

१. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : किसी वस्तु से स्वत्व चला जाना।

उदाहरण : धन की लालसा में उसने अपनी जान गवाँई।
तूने पैसे कहाँ गुमाए?

पर्यायवाची : खोना, गंवाना, गुमाना, हाथ धोना

२. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / कार्यसूचक

अर्थ : नष्ट या बरबाद करना।

उदाहरण : ठाकुर के बेटे ने जुए में खूब पैसा फूँका।
बेटे ने लापरवाही से पिता का जमा-जमाया व्यापार बैठा दिया।

पर्यायवाची : ठिकाने लगाना, डुबाना, डुबोना, तबाह करना, तहस-नहस करना, नष्ट करना, फूँकना, फेंकना, बरबाद करना, बहाना, बिठाना, बिलवाना, बैठाना, लुटाना, लुटिया डुबाना, लुटिया डुबोना

Ruin utterly.

You have shipwrecked my career.
shipwreck
३. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : किसी अवस्था, कार्य, समय आदि को हाथ से जाने देना।

उदाहरण : उसने सुनहला मौका गँवा दिया।
उसने अपनी इज्जत गँवा दी।

पर्यायवाची : खो देना, खोना, गंवाना, गवाँ देना, गवां देना

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।