सदस्य बनें
पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि क्लिपबोर्ड पर बना दी है।
अर्थ : ऐसी रोक जिससे सामने की वस्तु दिखाई न पड़े।
उदाहरण : राम ने बाली को पेड़ की आड़ से मारा।
पर्यायवाची : अंतःपट, अंतर, अंतर्पट, अन्तःपट, अन्तर, अन्तर्पट, आढ़, ओझल, ओट, तिरस्करिणी
अर्थ : रक्षा पाने का स्थान।
उदाहरण : अपराधियों को आश्रय देना भी अपराध है।
पर्यायवाची : आश्रय, आसरा, छत्र छाया, छत्र-छाया, छत्रछाया, तायन, पनाह, परायण, वृषय, शरण
A safe place.
अर्थ : भारी वस्तु आदि को टिकाए रखने के लिए उसके नीचे लगाई हुई लकड़ी।
उदाहरण : केले का पेड़ फलों के भार से झुक रहा है उसे थूनी लगा दो।
पर्यायवाची : अटुकन, अड़ाना, आधार, उठँगन, उठंगन, उठगन, उढ़कन, उढ़ुकन, चाँड़, चांड़, टेक, टेकन, टेकनी, ठेक, डाट, ढासना, थंबी, थूनी, रोक
A support placed beneath or against something to keep it from shaking or falling.
अर्थ : विभिन्न आकार तथा रंगों वाली पन्नी, काँच या धातु आदि की बनी वस्तु जिसे स्त्रियाँ माथे पर लगाती हैं।
उदाहरण : उसके माथे पर सोने की बिंदी शोभायमान है।
पर्यायवाची : टिकली, टिकुली, दाँवनी, दामिनी, बिंदिया, बिंदी, बिन्दी, बेंदी
अर्थ : एक प्रकार का करछुल।
उदाहरण : भाभी आड़ से दाल हिला रही है।
अर्थ : बिच्छू, मधुमक्खी आदि कीड़ों के पीछे का जहरीला काँटा जिसे वे जीवों के शरीर में धँसाकर जहर फैलाते हैं।
उदाहरण : उसे बिच्छू ने डंक मार दिया।
पर्यायवाची : आर, डंक, दंश
A sharp organ of offense or defense (as of a wasp or stingray or scorpion) often connected with a poison gland.
अर्थ : संगीत में अष्टताल का एक प्रकार।
उदाहरण : संगीतकार आड़ की जानकारी दे रहे हैं।
पर्यायवाची : आड़ ताल
अर्थ : एक प्रकार की जड़ी।
उदाहरण : आरूक का उपयोग मूत्रावरोध में होता है।
पर्यायवाची : आरूक
इंस्टॉल करें