अर्थ : पानी में होने वाले एक पौधे का पुष्प जो बहुत ही सुन्दर होता है।
उदाहरण :
सरोवर में कई रंगों के कमल खिले हुए हैं।
कमल से सरोवर की शोभा बढ़ जाती है।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अम्बुज, अम्भोज, अरविंद, अरविन्द, अर्कबंधु, अर्कबन्धु, आस्यपत्र, इंदंबर, इंदीवर, इन्दम्बर, इन्दीवर, कँवल, कंज, कमल, कमलिनी, कुंद, कुन्द, जलरुह, जलेज, जलेजात, तामरस, नलिन, नीरज, पंकज, पंकजन्मा, पंकजात, पद्म, पयोज, पर्णसि, पाथोज, पिंडपुष्प, पिण्डपुष्प, पुरइन, पुष्कर, प्रफुला, प्रफुल्ला, रवींद, रवीन्द, राजीव, वनरुह, वारिज, वारिरुह, शतदल, शतपत्र, शृंग, श्रीगेह, श्रीधाम, श्रीवास, श्रीवासक, सरोज, सलिलज
अर्थ : एक प्रकार के बड़े घोंघे का कोष जो बहुत पवित्र माना जाता है और देवताओं के आगे या धार्मिक अनुष्ठानों आदि में बजाया जाता है।
उदाहरण :
पंडितजी सत्यनारायण कथा के दौरान शंख बजा रहे थे।
पर्यायवाची : अंबुज, अंभोज, अब्धिज, अम्बुज, अम्भोज, अर्णभव, कंबु, कंबुक, कम्बु, कम्बुक, चंद्रबंधु, चन्द्रबन्धु, दीर्घनाद, दैवारिप, बहुनाद, शंख, शंबुक, शंबूक, शङ्ख, शम्बुक, शम्बूक, संबुक, सिंधुज, सिंधुपुष्प, सिन्धुज, सिन्धुपुष्प, सूचिकामुख
अर्थ : पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने वाला एक उपग्रह।
उदाहरण :
चंद्रमा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।
पर्यायवाची : अब्धिज, अमीकर, अमीनिधि, अमृत-रश्मि, अमृतकर, अमृतद्युति, अमृतबंधु, अमृतबन्धु, अमृतरश्मि, अमृतवपु, अमृतांशु, इंदव, इंदु, इन्दव, इन्दु, कलाधर, कलानाथ, कलानिधि, चंदा, चंद्र, चंद्रमा, चन्द्र, चन्द्रमा, चाँद, चांद, छायांक, जैवातृक, तमोहपह, तुषारकर, तुषारकिरण, तुहिनकर, तुहिनकिरण, तुहिनदीधित, तुहिनद्युति, तुहिनरश्मि, तुहिनांशु, तुहिनाश्रु, द्विज, द्विजपति, द्विजाति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, द्विजेश, नभश्चमस, नभश्चर, निशाधीश, निशानाथ, निशापति, निशामणि, निशारत्न, निशिकर, निशिनाथ, निशिनायक, निशिपति, निशिपाल, निशेश, पतम, पतय, पर्वधि, पीयूषमहस, पीयूषरुचि, पीयूषवर्ष, भग्नात्मा, मयंक, मृगमित्र, मृगांक, यामिनीपति, यामीर, रजनीनाथ, रजनीश, रसपति, राकेश, वरालि, विधु, विश्वप्स, विहंग, विहग, शंभुभूषण, शम्भुभूषण, शशांक, शशाङ्क, शशि, शिवशेखर, शिशिरकर, शिशिरगु, शिशिरमयूख, शीतकर, शीतदीधिति, शीतद्युति, शीतभानु, शीतरश्मि, शीतांशु, शुचि, श्रीसहोदर, श्वेतद्युति, श्वेतधामा, श्वेतभानु, श्वेतमयूख, श्वेतवाहन, श्वेतांशु, श्वेतार्चि, सिंधुजन्मा, सिंधुनंदन, सिंधुपु, सितदीधिति, सिन्धुजन्मा, सिन्धुनन्दन, सुधांशु, सुधाकर, सोम, हिमकर, हिमवान्, हिमांशु, हृषु
अर्थ : हिन्दू धर्मग्रंथों में वर्णित एक देवता।
उदाहरण :
चंद्रदेव को औषधियों का स्वामी कहा गया है।
पर्यायवाची : अब्धिज, अभिरूप, अभिरूपक, इंदु, इन्दु, कलाधर, कलानाथ, कलानिधि, कुरंग-लांछन, कुरंगलांछन, चंद्र, चंद्रदेव, चंद्रमा, चन्द्र, चन्द्रदेव, चन्द्रमा, तारकेश, ताराधिप, ताराधीश, ताराधीस, तारानाथ, तारापीड़, तारेश, तुंगीपति, तुंगीश, त्रिनेत्रचूड़ामणि, नक्षत्रनाथ, नक्षत्रेश, निशारत्न, परिजन्मा, पीयूषमहस, पीयूषरुचि, पीयूषवर्ष, भग्नात्मा, म, मयंक, विधु, शंभुभूषण, शम्भुभूषण, शशधर, शशभृत, शशमौलि, शशलक्षण, शशलांछन, शशलाञ्छन, शशांक, शशाङ्क, श्रीसहोदर, सिंधुनंदन, सिंधुपुत्र, सिन्धुनन्दन, सिन्धुपुत्र, सोमराज, हिमवान्, हिमांशु
अर्थ : सफेद रंग का एक सुगन्धित पदार्थ जो दारचीनी की जाति के पेड़ों से निकलता है।
उदाहरण :
उसने आरती करने के लिए कपूर जलाया।
पर्यायवाची : अमल, अमलदीप्ति, इंदु, इन्दु, कपूर, कर्पूर, क़ाफूर, काफूर, घनरस, घनसार, चंद्रप्रभा, चंद्रभस्म, चन्द्रप्रभा, चन्द्रभस्म, जलमसि, जैवातृक, ताराभ्र, तुषारगौर, तुहिनाश्रु, द्विजपति, द्विजेंद्र, द्विजेन्द्र, द्विजेश, नक्षत्रेश, निशाधीश, निशानाथ, निशापति, निशामणि, निशारत्न, निशिनाथ, पीयूषमहस, पीयूषरुचि, पीयूषवर्ष, प्रालेयांशु, मिहिका, रेणुसार, विधु, वेरक, शशधर, शशभृत, शशांक, शशाङ्क, शीतकर, शीतप्रभ, शीतमयूख, शीतमरीचि, शीतरश्मि, शीतांशु, शीताभ, श्वेतधामा, सुधांशु, सोमसंज्ञ, हिमांशु
अर्थ : सौ करोड़ की संख्या।
उदाहरण :
अरब में नौ शून्य हैं।
पर्यायवाची : 1000000000, अरब, बिलियन, १०००००००००