अर्थ : बीच में आकर या पड़कर किसी बिगड़ती हुई स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकना।
उदाहरण :
उन्होंने बात सँभाली वरना पता नहीं क्या होता।
समय पर वर्षा ने आकर थाम लिया नहीं तो अभी अनाज और महँगा हो जाता।
पर्यायवाची : थाम लेना, सँभाल लेना, सँभालना, संभाल लेना, संभालना, सम्भाल लेना, सम्भालना, सम्हाल लेना, सम्हालना